जिले के युवाओं को पुलिस एवं सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गए ‘सिवनी की उड़ान’ प्रोजेक्ट में वर्तमान में 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जिले में इस वर्ष कम वर्षा एवं सीमित नमी की स्थिति को देखते हुए किसानों को रबी फसलों की बोनी के समय ऐसी उन्नत किस्मों का चयन करने की सलाह दी गई है, जो कम पानी और नमी की स्थिति में भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम हैं।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक कृषि एवं परियोजना संचालक, आत्मा, सिवनी के मार्गदर्शन में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अंतर्गत खेत बचाओ अभियान के तहत समूह क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किए गए।
रबी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में किसानों द्वारा खेतों की तैयारी एवं बोवनी का कार्य किया जा रहा है। कृषकों को अच्छी गुणवत्ता के प्रमाणित एवं उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीज निगम सिवनी के सिवनी फार्म एवं छपारा फार्म में पर्याप्त मात्रा में बीजों का भंडारण किया गया है।