संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिले के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषण आहार की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री लाक्षाकार ने कुपोषित बच्‍चों के लिए किए जा रहे प्रयासों, प्रसव (इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी) की स्थिति, बच्‍चों के वजन, पोषण आहार आदि से संबंधित की जानकारी ली तथा टीएचआर (टेक होम राशन) के सैंपल की जांच की। साथ ही गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही बच्चों को हाथ धोने सहित स्वच्छता एवं अच्छी आदतों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र लाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

इस दौरान आयुक्‍त श्री लाक्षाकार ने आंगनवाडी केन्द्र पर वृक्षारोपण भी किया किया साथ ही उन्होंने पोषण आहार प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।इस दौरान कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम,अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री विक्रांत भास्कर दामले सहित महिला बाल विकास अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।