शासकीय योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना केंद्र सरकार की एक ऋण-आधारित सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु

और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करके रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस योजना से अशोकनगर के सिद्धी विनायक कॉलोनी निवासी श्री सतनाम रई सफल उद्यमी बनकर आज खालसा ऑइल मिल के मालिक बने है। वह बताते है कि ऑइल एक्सपेलर यूनिट हेतु परियोजना लागत राशि 8.5 लाख रूपये का ऋण आवेदन ऑनलाइन किया।

जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र विभाग द्वारा आवेदन का परीक्षण किया जाकर इसे बैंक प्रेषित कर दिया गया। बैंक द्वारा ऋण प्रकरण में ऑनलाइन स्वीकृति दी जाकर राशि 8.5 लाख रूपये का वितरण टर्म लोन के रुप में प्लांट एवं मशीनरी की स्थापना के लिये किया गया। यूनिट की स्थापना के लिये मैंने स्वयं राशि 8.0 लाख रूपये का निवेश कच्चे माल के लिये किया।

इस प्रोजेक्ट के लिये मुझे विभाग द्वारा राशि र 2.125 लाख रूपये की मार्जिन मनी सहायता प्रदान की गई। मेरी यूनिट 'खालसा ऑइल मिल के नाम से कृषि उपज मंडी गेट के पास, अशोकनगर में स्थित है। मैंने यूनिट स्थापना के लिये ऑइल एक्सपेलर मशीन लुधियाना, पंजाब से मंगवाई है जिसका बाजार मूल्य लगभग 8.5 लाख रू. है। मैंने मशीन को स्वयं ऑपरेट करना भी सीखा।

सरसों तेल निर्माण हेतु कच्चा माल में अशोकनगर के लोकल मार्केट से क्रय करता हूँ एवं उत्पादित सरसों तेल तथा खली का विक्रय सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में करता हूँ। अपना कार्यक्षेत्र बढाने के लिये सतत् प्रयासरत हूँ। मैं एक पैकेजिंग मशीन भी क्रय करने का इच्छुक हूँ, जिससे ऑइल का ब्रैण्ड स्थापित किया जा सके। शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मुझे अपना रोजगार स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

साथ ही मेरे द्वारा 8 अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार प्राप्त हुआ है।