मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये खेल केलेण्डर के अनुसार आयोजक महाविद्यालय के रूप में शासकीय विधि महाविद्यालय में जिला स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष / महिला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अशोकनगर जिले के समस्त महाविद्यालय की पुरुष / महिला टेबल टेनिस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान शासकीय विधि महाविद्यालय ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग में शासकीय नेहरू महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय महाविद्यालय पिपरई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतियोगिता के विजेता आगामी संभागीय स्तरीय टेबल टेनिस महिला पुरुष प्रतियोगिता 2026 में अशोकनगर जिले की प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में शासकीय विधि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य, सभी शिक्षक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाडियों को बधाई दी।
उक्त प्रतियोगिता शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर की क्रीडा अधिकारी सुश्री सुरभि नामदेव, के कुशल मार्गदर्शन, ग्रंथपाल कु उर्मिला यादव के सहयोग एवं शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर के क्रीडा अधिकारी श्री चन्द्रशेखर जाटय एवं
शासकीय महाविद्यालय की क्रीडा अधिकारी कु.भूरक्षा दुबे के योगदान से सम्पन्न हुआ।

