खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्‍य पर किसानों से धान, ज्‍वार एवं बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्‍टूबर निर्धारित है। अब तक जिले की 76 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने बताया कि समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए लालबर्रा तहसील में 11 हजार 361, खैरलांजी में 8747, लांजी में 7877, बालाघाट में 7693, कटंगी में 6999, वारासिवनी में 7679, बिरसा में 6265, किरनापुर में 6627, परसवाडा में 4756, तिरोडी में 4053 एवं बैहर तहसील में 3297 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 118 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकते है।