विकसित भारत पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित विकसित भारत पखवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के तृतीय दिवस का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती में बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता की थीम “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” के अंतर्गत बच्चों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भागीदारी कर विकसित भारत में अपने योगदान के विचार की झलक प्रस्तुत की। भवती मंडल के महामंत्री श्री बबलू मालवीय एवं मंडल सदस्य श्री रमेश प्रजापत की विशेष उपस्थिति तथा प्राचार्य श्री असलम खान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं पालकों की उपस्थिति देखने को मिली। यह कार्यक्रम विकसित भारत के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, हरित भारत, पर्यावरण संरक्षण, विकसित भारत एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कुल 22 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। इनमें सोनाली पटेल,ऋषि अलावे एवं मुस्कान वास्कले क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता मे प्रतियोगिता मे विजय सोलंकी प्रथम,अर्जुन सस्ते द्वितीय एवं सोनाली पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला के विजेता प्रतिभागियों ने अपने चित्रांकन के विषय और उसके भाव भी बताए जो रोचक रहा। कार्यक्रम संचालन श्री शफीक शेख ने संचालन के दौरान विकसित भारत की मुख्य जानकारियां भी प्रभावी रूप से रखी जिससे कार्यक्रम को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया।
विजेताओं सहित सभी सहभागियों को माननीय श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश तथा डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी एवं उपलब्धि का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री असलम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में स्वच्छ भारत अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है कि सत्र 2025-26 में स्वच्छता एवं हरित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। श्री बबलू मालवीय एवं श्री रमेश प्रजापत ने भी बच्चों को आशीर्वचन दिए।
अपने वक्तव्य में उन्होंने प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख किया तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने गांव के विकास में योगदान दें, आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना बनाए रखें, एक-दूसरे का सहयोग करें तथा अपने अच्छे कार्यों के माध्यम से देश के विकास में सहभागी बनें।
कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क स्कूटी योजना से लाभान्वित छात्रा लक्ष्मी कनासे द्वारा भेजी गई ऑडियो क्लिप भी विद्यार्थियों को सुनाई गई। अपने आभार संदेश में छात्रा ने स्कूटी योजना को अपने जीवन में आगे बढ़ने का साहस देने वाली योजना बताया। छात्रा के प्रेरक विचारों पर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने तालियों की गूंज से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका मेघा सोनी मनीष जोशी एवं महेश शिंदे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक श्री महेश मालवीया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पालकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

