प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी में 30 सितंबर 2026 को शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य एवं डॉ. मधुसूदन चौबे (नोडल सेवा संकल्प अभियान ) के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन गोद ग्राम बड़गांव में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज के साथ जुड़कर कार्य करने तथा जनसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। सभी स्वयंसेवकों ने गोदग्राम बड़गांव के धोबड़िया तालाब के किनारों पर फैली हुई प्लास्टि पन्नियों तथा तालाब में फेके हुए पैकेट, फूल मालाएं एवं अन्य सामग्री जिससे तालाब का पानी दूषित हो रहा था। उक्त कि साफ-सफाई कर सरोवर को प्रदूषण मुक्त कर स्वच्छ भारत सशक्त भारत का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत बड़गांव के गार्डन में उगी हुई गाजर घास को उखाड़ कर श्रमदान से गार्डन को साफ स्वच्छ किया गया। तत्पश्चात जन जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने गाजर घास उन्मूलन, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीरेन्द्र मुझाल्दा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने रैली, नारे, जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया। इस अवसर पर लाइब्रेरियन डॉ. विनय गोरे ने कहा कि नेतृत्व, टीम भावना एवं कम्युनिकेशन स्किल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन समापन गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना चौहान, डॉ निर्मला मौर्य, डॉ. केएस. बघेल, डॉ. विनय गोरे, प्रो. गौरव व्यास, गणमान्य नागरिक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एनएसएस के स्वयं सेवकों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

टशन डेस्क · 1 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट
