जिले की सामान्य औसत वर्षा 746.3 मिमी के विरूद्ध वर्ष 2026-27 अतर्गत जिले में 508.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जो कि सामान्य औसत वर्षा से 253.0 मि.मी. कम हुई है। जिसके कारण जिले में सिंचाई क्षेत्र अनुसार गेहूं का रकबा कम होने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए चने की फसल का रकबा बढ़ेगा।
इस हेतु किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में चने का प्रमाणित उन्नत किस्मों का बीज लगभग 1000 क्विंटल भण्डारण कराया गया है।
उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसान भाईयों से अपील की है, कि कृषि विभाग से चना बीज प्राप्त करने हेतु एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु एमपी किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करावे एवं अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर चने का प्रमाणित बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जिसमे किसान भाई विभाग में संचालित दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन योजनान्तर्गत चना बीज की मध्यप्रदेश शासन दवारा निर्धारित किमत 88.40 रु प्रति कि.ग्रा. बीज पर किमत का 75 प्रतिशत अथवा अधिकतम 60 रुपये प्रति कि.ग्रा. अनुदान प्राप्त कर सकते है। योजना में दिये गये प्रावधान अनुसार प्रत्येक किसान को 1 हेक्टेयर रकबे हेतु अधिकतम 75 कि.ग्रा. बीज पर अनुदान देय होगा।
किसान भाई अपने नजदिकी सीएससी सेंटर अथवा अपने पंजीधात मोवाईल नं. से एमपी किसान पोर्टल पर पंजीयन पश्चात विभाग से बायो मेट्रिक सिस्टम द्वारा बीज प्राप्त कर सकते हैं। योजनार्न्तगत किसान भाईयों से बीज की कुल राशी में से अनुदान राशी पश्चात् शेष कृषक अंश राशी संबंधित कर्मचारी अधिकारी को जमा करना होगा।
अतः किसान भाईर्या से अपील की जाती है, कि समय पर विभाग से अनुदान पर बीज प्राप्त कर शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेवें।
