शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 'किशोर स्वास्थ्य दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 155 किशोर-किशोरियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी किशोर-किशोरियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत उनकी ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबिन एवं एनीमिया की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें संपन्न हुईं। विशेषज्ञों द्वारा किशोर-किशोरियों को उचित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं माहवारी (मासिक धर्म) स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाए जाने पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श, उपचार तथा आवश्यकतानुसार हायर सेंटर रेफरल के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इनकी रही विशेष सहभागिता: कार्यक्रम को सफल बनाने में डीसी श्री राधेश्याम जमरे एवं श्री लखन गगले, डॉ. मोनिका मुकाती, डॉ. उमा गोस्वामी, डॉ. दानिश आजमी, डॉ. दीपक सोनी, एवं डॉ. रविन्द्र सावले का विशेष सहयोग रहा। साथ ही एएनएम श्रीमती टीना डावर, श्री सचिन धनगर, श्रीमती सुनीता बर्मन, परामर्शदाता श्रीमती सुनीता चौहान तथा मास्टर ट्रेनर श्री पूंजीलाल वास्कले एवं श्री परवीन चौहान ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दी गई जानकारी: कार्यक्रम के दौरान किशोर-किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं सहायता से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे Manhit App, टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा Just Ask Chatbot के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें आवश्यकता पड़ने पर इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं परामर्श से जोड़ना
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित

टशन डेस्क · 17 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट

