गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए शुरू किये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर 2026 को जिले में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 699 गर्भवती महिलाओं की जाचं की गई, जिसमें 295 हाई रिस्क चिन्हित एवं 51 सोनोग्राफी की गई। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।

जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपल श्रीवास्तव द्वारा 78 गर्भवती महिला एवं 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 51 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में महिला चिकित्सक डॉ अंकिता वास्कले द्वारा 48 गर्भवती महिला एवं 24 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सिविल अस्पताल आमला में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वैशाली गुुलवांसे द्वारा 50 गर्भवती महिला एवं 26 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 28 गर्भवती महिला एवं 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 67 गर्भवती महिला एवं 21 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वैशाली मौर्य द्वारा 48 गर्भवती महिला एवं 32 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 30 गर्भवती महिला एवं 16 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में डॉ वसीम खान एवं डॉ सपना चौहान द्वारा 76 गर्भवती महिला एवं 32 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोगरी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता कोरी द्वारा 88 गर्भवती महिला एवं 43 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ लवीना अखंडे द्वारा 61 गर्भवती महिला एवं 34 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर, दामजीपुरा में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडि़या एवं डॉ रीकेश काकोडिया द्वारा 125 गर्भवती महिला एवं 38 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।