मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत सीतामऊ विकासखंड के ग्राम फतेहपुर सीकली में गुरूवार को शिविर संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा फतेहपुर सीकली में आवेदकों की समस्साएं सूनी गई तथा मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर 378 समस्याएं शिकायतें प्राप्त हुई। 80 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 298 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम बिशनिया, मोतीपुरा एवं केलुखेड़ी गांव का भ्रमण किया। ग्राम बिशनिया में प्राथमिक सहकारी सक्षम संस्था का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहीयों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में चर्चा की एवं स्टाफ पंजी रजिस्टर का अवलोकन किया। पौधारोपण भी किया गया।
ग्राम मोतीपुरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया वहां पर मरीजों से चर्चा की एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया पोषण ट्रेकर के संबंध में चर्चा की एवं बच्चों से संवाद किया। पीएम श्री विद्यालय मोतीपुरा में विकसित भारत के अंतर्गत बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां पर बच्चों द्वारा लगाई गई चित्रकला पेंटिंग का अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि बच्चे सोचने समझने की क्षमता विकसित करते रहें अपनी पहचान बनाएं, अच्छा सोचे महापुरूषों को उदाहरण मानकर कार्य करें
सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह ने कहा कि बच्चे खुब मन लगाकर पढाई करें अपने गांव, शहर व प्रदेश का नाम रोशन करना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्राम बोलिया, रहीमगढ़, खेताखेड़ा, शक्करखेड़ी, एवं सुवासरा नगर परिषद का कोई एक वार्ड, नाहरगढ़, कचनारा, खजूरमाण्डा, खजूरीचंद्रावत, रणायरा, प्रतापपुरा, झलारा, कोटड़ाबहादूर, बेटीखेड़ी, पायाखेड़ी, रामगढ़, बर्डियागुर्जर, गाडरिया, अरिनयागौड़, बाजखेड़ी, खजूरीगौड़, जमुनिया, कोटड़ामाता, सेदराकरनाली, काचरिया, बोरखेड़ीजागीर, कोटपिपलिया, शक्करखेड़ीजागीर, धलपट का भ्रमण किया गया।

