मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड मल्हारगढ़ के ग्राम पहेड़ा में शासन की योजनाओं से लाभान्वित और अपने उद्यम को स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गई।

शुक्रवार को आयोजित उद्यम संवाद में शासन की योजनाओं से लाभ लेने वाले सफल उद्यमी जागृति पाटीदार, राहुल पाटीदार, कन्हैयालाल लोहार, ओमप्रकाश चौधरी, राज पाटीदार ने अपनी कहानी प्रस्तुत की। इसके अंतर्गत सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम योजना से जागृति पाटीदार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से, कन्हैयालाल लोहार ने प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म उन्नयन योजना अंतर्गत, ओम प्रकाश चौधरी ने औषधि तेल निर्माण तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य के अंतर्गत, राज पाटीदार ने ब्रिक्स निर्माण मे अपनी सफलता को बताया। राहुल पाटीदार ने प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्मिया योजना अंतर्गत ऑयल मिल स्थापना तथा जीवन सिंह एवं संजय कोरी में पशुपालन योजना से अपनी सफलता के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। लाभांवित हितग्राहियों में जितेंद्र सिंह सोनग़रा, दिलीप डांगी, अंतिम शर्मा, कविता नायक सम्मिलित है। उक्त हितग्राहियों द्वारा किराना व्यवसाय, क्योस्‍क स्थापना आदि के लिए शासन की योजनाओं से लाभ प्राप्त किया गया।