मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘ शक्ति से सृजन ’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवली स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में माटी पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन तथा नवांकुर संस्था वीरांगना रानी दुर्गावती आदिवासी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माटी पूजन कर मुंगना, आम एवं करंजी के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नवांकुर सखियों ने पीपल के वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे, संस्था के श्री मोरेश्वर मर्सकोले, श्री योगेश सोमकुंवर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती जयश्री बेलेकर तथा पूर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती लीलाबाई मारोति बोबडे उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को पौधारोपण के महत्व की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रकृति की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संस्था के श्री गोपाल कोठे, श्री हेमंत हिवरकर, परामर्शदाता श्री दिनेश सोमकुंवर, श्री सुनील डोंगरे, श्री सुभाष ठाकरे, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी तथा नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।