तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 566 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 18 कंपनियों ने 304 युवाओं का चयन किया। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में याजाकी इंडिया प्रा. लि. हैदराबाद में 4, एमआरएफ टायर्स गुजरात में 8, अपोलो टायर्स बड़ौदरा गुजरात में 3, वर्धमान फेब्रिाक्स बुदनी सीहोर में 13, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 22, सीआईआई एमसीसी इंदौर में 6, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 22, यूनो मिंडा ईवी सीस्टम गुरूग्राम हरियाणा में 11, न्यू जील फैशन प्रा. लि. धार में 15, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैगलोर में 15, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 30, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. में 10, अडानी सोलर मुद्रा सोलर प्रा. लि. में 41, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग पथरेडी राजस्थान में 6, प्रभा बायोप्लान्टस प्रा.लि. रीवा में 23, एक्स्लेपिएस वेलनेस प्रा. लि. रीवा में 14, प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर इंदौर में 10 तथा देखभाल रीवा में 51 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, आदर्श विज्ञान महाविद्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रीवा के अधिकारियों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।