संचालनालय, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय विकास, म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिले में निवासरत् विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय के सदस्य एवं परिवार की समस्या के निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन तहसील स्तर पर किया जा रहा हैं। उक्त शिविर में संबंधित समुदाय से प्राप्त होने वाले आवेदन जैसे जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य शासकीय दस्तावेजों संबंधी समस्या का निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया जाने के लिए जिले में तहसील स्तर पर प्रात: 11.00 बजे शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर तहसील में 22 अक्टूबर को प्रात: 11.00 बजे शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार मो. बड़ोदिया में 28 अक्टूबर, गुलाना में 29 अक्टूबर, शुजालपुर में 15 अक्टूबर, पोलायकलां में 14 अक्टूबर, बेरछा में 08 अक्टूबर एवं कालापीपल में 05 नवम्बर 2026 को तहसील कार्यालयों में प्रात: 11.00 बजे शिविर आयोजित होगा।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय विकास सहायक संचालक ने उक्त समस्या निवारण शिविर में संबंधित समुदाय के हितग्राहियों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया हैं।
