कटनी जिले में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से शुरू हो गया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है और धान के लिए 51 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, कटनी द्वारा विकासखंड विजयराघवगढ़ के दो शासकीय विद्यालयों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरैया तथा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतलाई में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कटनी (22 अक्टूबर) - श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा ‘डिजिटल लेबर चौक’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।
कटनी (29 अक्टूबर) – उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से जिले को डीएपी की एक रैक झुकेही रैक पॉइंट पर आ गई है। इससे जिले को 1450 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिलेगी।
कटनी (03 नवंबर) – शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अंतर कक्षा महाविद्यालयीन युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में रूपांकन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कटनी (16 नवंबर) - राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत नवंबर माह में जिले के 1 लाख 5 हजार 604 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 33 लाख 62 हजार 400 रूपये की राशि अतंरित की गई।