राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया से चिन्हित रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष विभाग खंडवा द्वारा विशेष पहल की जा रही है।
पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मुख्य मंदिर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार का कार्य विरासत की मूल पहचान, पारंपरिक स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विकासखंड खालवा के ग्राम मातापुर निवासी श्री लोकुश और श्रीमती मालती के 15 माह के पुत्र दिव्यांश को पोषण पुनर्वास केंद्र रोशनी में बेहतर उपचार मिला। कुपोषण की श्रेणी में भर्ती दिव्यांश को मात्र 13 दिनों के विशेष उपचार और पोषण प्रबंधन के बाद स्वस्थ होने पर केंद्र से छुट्टी दे दी गई।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर शुकवार को पुनासा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 203 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों की हीमोग्लोबिन तथा 97 मरीजो की उच्च रक्तचात व मधुमेह की जांच की गई।
मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27' के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।