कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाढौरा व नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति म्यांपुर द्वारा टेकरी पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये खेल केलेण्डर के अनुसार आयोजक महाविद्यालय के रूप में शासकीय विधि महाविद्यालय में जिला स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष / महिला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अशोकनगर जिले के समस्त महाविद्यालय की पुरुष / महिला टेबल टेनिस टीमों ने भाग लिया।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के छात्र- छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों के द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई।
शासकीय योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना केंद्र सरकार की एक ऋण-आधारित सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु