पांढुर्णा जिले में खरीफ 2026 की बुवाई तय लक्ष्य से आगे निकलकर 84 हजार 823 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने और किसानों तक गुणवत्तापूर्ण आदान पहुंचाने के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘ शक्ति से सृजन ’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवली स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में माटी पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।