बिरसा जनपद पंचायत के ग्राम जानपुर में कृषि सखियों ने दसपर्णी अर्क और अग्निअस्त्र तैयार कर किसानों को इनके उपयोग की विधि बताई। कृषि विभाग ने धान की नियमित निगरानी और शुरुआती अवस्था में रोग-कीट नियंत्रण की सलाह दी है।
वारासिवनी विकासखंड के मेंहदीवाड़ा गांव में धान की फसल के निरीक्षण के दौरान माहों, तना छेदक और ब्लास्ट का प्रकोप मिला। किसानों को खेत से अतिरिक्त पानी निकालने और विशेषज्ञ की सलाह पर ही दवाओं का उपयोग करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 09 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालय लालबर्रा में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
8 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री पत्र, 02 किसानों को बीज मिनीकीट एवं 05 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र वितरित शिविर में 146 आवेदन प्राप्त हुए
खेतों में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने और पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से लांजी अनुभाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम श्री आदित्य नारायण तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
200 से अधिक स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, चार चरणों में हुआ आयोजन SAM श्रेणी के सर्वाधिक बच्चों को चिन्हित कर उपचार शुरू कराने वाले मैदानी कर्मचारियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र: कलेक्टर
6 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख 50 हजार 636 मतदाता दर्ज, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित